Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः सरकारी स्कूलों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश!

पंजाबः सरकारी स्कूलों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूलों में प्री-पेड मीटर लगाने का आदेश जारी किए है। ये आदेश पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि इन मीटरों का लीडर 45KVA तक का होगा। यह भी कहा गया है कि प्रत्येक मीटर पर 1000 रुपये की रिचार्ज राशि रहेगी, जिसे पीएसपीसीएल की वेबसाइट से विभिन्न भुगतान गेटवे के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। इस संबंध में निदेशक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि पीएसपीसीएल ने स्कूलों के लाखों रुपये के बकाया बिल को लेकर कई बार स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र जारी किए गए थे। यह भी पता चला है कि कई स्कूलों ने अभी तक अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते अब बिजली निगम ने बिल भरने और बकाया रहने का झंझट खत्म कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -