फरीदकोट: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले दिनों से लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत काफी खराब चल रही थी जिसके चलते उसे फरीदकोट अस्पताल में लाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा उसका चैकअप किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तबीयत ठीक होने पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली ले लाया जा सकता है। जहां मामा और भांजा सचिन बिश्नोई से एक साथ आमने-सामने सवाल-जवाब होंगे। जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी थी। जिस कारण उसे फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लॉरेस बिश्नोई को तेज बुखार और पेट खराब होने की शिकायत थी। यह भी जानकारी सामने आई थी कि गैंगस्टर लॉरेंस को डेंगू हुआ था।