जालंधर,ENS: आदमपुर पुलिस ने 4 खतरनाक भगौड़े गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। पुलिस अधिकारी एसएसपी मुखविंदर सिहं भुल्लर की अगुवाई में देहात पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह भुल्लर, सब डिविजन के द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत एसआई मनप्रीत सिंह थाना आदमपुर और इंस्पेक्टर पुष्प बाली क्राइम ब्रांच जांलधर देहात के सांझे ऑप्रेशन दौरान खतरनाक भगौड़े 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर, 13 जिंदा रौंद बरामद किए है।
आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी पाषटा, अमनप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी रेहाना जट्टां, सौरव उर्फ गौरी पुत्र विजय कुमार निवासी रेहाना जट्टां सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 30-7-2023 को महावीर सिंह उर्फ कोका पुत्र तिरलोचन सिंह निवासी डमूंडा ने पुलिस को जानकारी की दी थी कि उसके ऊपर कुलवंत सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी गांव पाषटा जो कि भगौड़ा है।
उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महावीर को जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थी। इस दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला भी किया था। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 104 तिथि 30-7-2023 को अ/ध 307, 323, 324, 34, भ/द 25-54-59 असला एक्ट थाना आदमपुर में दर्ज किया गया। मुकद्दमें की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एसआई मनजीत सिंह और देहात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पुष्प बाली गुप्त सूचना मिलने पर पुल नहर वाला कालरा पर मौजूद थे। जहां 3 नौजवान सिलवर रंग की बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। जो कि पुलिस पार्टी को देखते हुए पीछे की ओर मुड़ने लगे।
इस दौरान बाइक फिसलने के कारण तीनों व्यक्ति गिर गए। इस दौरान एक व्यक्ति की दाहनी टांग पर चोट भी लगी। उक्त व्यक्तियों की जब तालाशी ली गई तो तीनों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर बरामद हुई। उक्त व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने 30-7-2023 को गांव पदाना में गोलियां चलाई थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पर दातर से हमला भी किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि जसप्रीत सिंह जसा पुत्र परमजीत सिंह निवासी रेहाना जट्टां और चरणजोत सिंह जोत पुत्र गुरमुख निवासी मलकपुर थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला के साथ मिलकर महावीर की रेकी की थी। पुलिस ने जसप्रीत सिंह जस्से को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि यह असला उन्होंने मनप्रीत सिंह उर्फ मप्पी निवासी गांव शेखपुर थाना चब्बेवाल जिला होशियापुर से डेढ लाख रुपए में खरीदा था। इस असले से आरोपियों ने अन्य वारदातों को अंजाम देना था। जांच दौरान पता चला है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में 13 मामले दर्ज है। वहीं कुलवंत सिंह वारदात से पहले और वारदात के बाद अपनी फेसबुक आईडी पर घटना संबंधी पोस्ट करता था। उक्त आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगी ताकि आरोपियों से पूछताछ दौरान अन्य वारदातों के बारे में खुलासे हो सके।