Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalपूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ऊना...

पूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ऊना में जोरदार स्वागत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद: वीरेंद्र कंवर
ऊना/सुशील पंडित: आज ऊना पहुंचने पर पूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अपने गृह क्षेत्र व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार कोटला कला में भव्य स्वागत हुआ।। इस मौके पर तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओ सहित बीजेपी मोर्चो व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के ऊपरांत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश बीजेपी राजीव बिंदल, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और तमाम बीजेपी के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। और कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे आलाकमान ने सौंपी है उस  को मैं निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।उंन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से ज़्यादा से ज़्यादा लीड देकर व हिमाचल की  चारों लोकसभा सीटों को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे ओर केंद्र में एक बार फिर बीजेपी सरकार  बनाएंगे।
वही उंन्होने पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में बोला की प्रदेश में बाढ़ के कारण बहुत नुक्सान हुआ है बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के साथ साथ बीजेपी प्रदेश नेतृत्व भी इस आपदा की घड़ी में हम प्रदेश के साथ खड़े है उंन्होने कहा जहां केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए मदद की है और आगे भी करने को कहा है उस के साथ साथ केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल दौरे पर बार बार आकर नुक्सान का जायज़ा ले रहे हैं उसी प्रकार से लगातार  प्रदेश की मदद की जा रही है ।
इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह,महामंत्री रमेश शर्मा,एस सी मोर्चा अध्यक्ष तरसेम लाल, लठियानी प्रधान जितेंद्र शर्मा , थाना कला से जितेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य थाना कला से वाइस चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा ,पूर्व हिमफेड अध्यक्ष राजिंद्र मलांगड ,ठेकेदार राम सिंह पलटा, पंचायत प्रधान दिवांकर कंवर , जिला प्रधान सूरम सिंह एस सी मोर्चा,सतविंदर सिंह ढिल्लो,ज्ञान सिंह सैनी, संजीव कुमार के  साथ साथ सैकड़ों की तादाद में वीजेपी कार्यकर्ताओं ने हार व पुष्प गुछ देकर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर का स्वागत किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page