जालंधरः पिछले 24 साल से शहीदों को याद करने वाली एक संस्था ने आज कारगिल दिवस पर शहीदों की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया । शहीदों की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के परिजनों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने ज्योति प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया । इस अवसर पर कारगिल के शहीदों की याद में एक कैलंडर का विमोचन किया गया और गरीब बच्चों को किताबे भी बांटी गई।