कुटलैहड़ की जनता द्वारा दी गई आर्थिक सहायता का एक-एक पैसा पीड़ितों के लिए वरदान: देबेन्द्र भुटटो
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सोमवार को बंगाणा चौंक पर हिमाचल के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष के लिए चंदा इक्कठा किया और लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुछ राशि देने की अपील भी की थी। 48 घंटे से पहले ही कुटलैहड़ के बुद्धिजीवी लोगों ने विधायक के आग्रह पर सीएम राहत कोष के लिए एक लाख से लेकर 500 रुपये तक की धनराशि प्रदान की। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता के सहयोग से हम करीब 11 लाख की धनराशि राज्य के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में जमा करवाएंगे। कुटलैहड़ बिस क्षेत्र की जनता ने जो हमारे एक आग्रह पर 11 लाख के करीब की धनराशि सीएम रिलीफ फंड के लिए प्रदान की है। उसके लिए हम तन और मन से कुटलैहड़ की समस्त जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपका दिया गया बाढ़ पीड़ितों के लिए एक एक रुपये का दान सीधा पीड़ित परिवारों तक पहुंचेगा और पीड़ित परिवारों के लिए वरदान साबित होगा।
विधायक भुट्टो ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कोविड के नाम पर ली गई धनराशि कहां खर्च हुई और किस पीड़ित परिवार को दी इसका आज तक कोई रिकॉर्ड नहीं है जबकि कोविड के समय भी कुटलैहड़ की समस्त जनता ने करीब 26 लाख की धनराशि कोविड पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में जमा करवाई थी।
उन्होंने कहा कि सूबे के सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू हर कार्य को पारदर्शिता से कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य की जनता का बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दिए गए एक एक पैसे का पूरा हिसाब जनता को दिया जाएगा।
भुट्टो ने कहा कि राज्य में आपदा का समय चल रहा है कई परिवार बेघर हो चुके है। सूबे के सीएम हर समय पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता एवं हर सम्भव मदद करने का भरोसा दे रहे है। लेकिन राज्य भाजपा और विपक्ष आपदा पर पीड़ित परिवारों की सहायता करने की बजाए राजनीति कर रही है। इससे दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।
भुट्टो ने कहा कि राजनीति करने के लिए 5 वर्ष पूरे पड़े हैं और विपक्ष का काम हो हल्ला करना होता है। लेकिन जव राज्य की जनता पर आपदा की घड़ी आई हो भारी बारिश के कारण सैकड़ो परिवार बेघर हुए हों, सड़कों रास्तों के सम्पर्क टूटा हो और जनता दो वक्त की रोटी के लिए तरस रही हो, ऐसे में भाजपा को राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए और किस प्रकार आपदा से बाहर निकला जा सके। राज्य सरकार की इस पर पूरी मदद करनी चाहिए। स मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा, उपप्रधान झम्बर जीवन शर्मा, अर्चित शर्मा,किशोरी लाल हटली,संजीव मिंटू व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।