ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना श्री माता चिंतपूर्णी के मुलाजमों ने 8 बोतल देसी शराब पकड़ी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैकिंग के लिए गांव रेही में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 08 बोतल शराब देसी बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान शमशेर सिंह निवासी समनोली, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा हि0प्र0 के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना चिन्तपुरणी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- Advertisement -