Punjab Govt
HomeHimachalपंजाब: 72 प्रिंसीपलों का दल सिंगापुर के लिए हुआ रवाना

पंजाब: 72 प्रिंसीपलों का दल सिंगापुर के लिए हुआ रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के 72 प्रिंसीपलों का दल प्रबंधकीय गुर सीखने के लिए सिंगापुर जा रहा है। शिक्षकों को सिंगापुर रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पहुंचे। उन्होंने सारे टीचरों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सफर के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन सतवीर बेदी भी हाजिर थी।

गौरतलब है कि बीते काफी समय में पंजाब सरकार समय-समय पर स्कूल प्रिंसिपल के कई बैच सिंगापुर ट्रेनिंग पर भेज चुकी है। पंजाब सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस प्रशिक्षण से राज्य की स्कूल शिक्षा में सकारात्मक बदलाव तो आएंगे ही, साथ ही नतीजों में भी सुधार होगा। राज्य सरकार पंजाब के शिक्षा मॉडल को मिसाल के तौर पर पेश करने के प्रयास में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -