अम्ब में हुई चोरी का आरोपी पकड़े जाने से खुलीं परतें
ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल अम्व के आदर्श नगर में हुई चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पकड़े गए कबाड़िए को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपित को वीरवार को अम्व अदालत में पेश किया था। यहां अदालत ने आरोपित को 22 जुलाई तक रिमांड का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी के मामले कुछ ओर भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं क्योंकि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल रहे हैं। पुलिस द्वारा उन आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इस चोरी में शामिल एक आरोपित सलीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान सलीम की ही निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार शाम को जिला ऊना के गांव नारी में कबाड़ की दुकान करने वाले कबाड़ी तजिंदर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कबाड़ी से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। चोरी को अंजाम देने वाले सलीम ने चोरी किए हुए सामान को गांव नारी के उक्त कबाड़ की दुकान करने वाले तजिंदर को बेचा था।
आरोपित सलीम व उसके साथियों ने पांच और छह जुलाई की मध्यरात्रि को सुरेश चंद निवासी आदर्श नगर अम्व के सुने पड़े घर सेंधमारी करके रसोई से आटा चावल, गैस चूल्हे बर्तनों सहित सिलेंडर और घर में लगाया हुआ एसी, इनवर्टर, बाशिंग मशीन व फ्रिज के अलावा बाथरुम की टोंटियां तक चोरी कर अपने साथ ले गए थे। घर से चुराया हुआ पूरा सामान एक पिकअप ट्राले के भरकर ले गए थे। घटना के वारदात के समय घरवाले मोहाली स्थित अपने दूसरे घर गए हुए थे। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।