ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित राष्ट्र हित एवं छात्र हित में काम करती आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस वर्ष 9 जुलाई को अपने 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा पूर्ण की है। इस यात्रा में विद्यार्थी परिषद हर वर्ग को साथ लेकर चली है। आज इसी 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा फल वितरण करके मनाया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने झुग्गी झोपड़ियों में जाकर फल वितरण किया।
पिछले बर्ष ही विद्यार्थी परिषद ने 75वें बर्ष में प्रवेश करते ही 75 बर्ष के यात्रा पर ध्येय यात्रा नामक पुस्तक का विमोचन किया था। इसके माध्यम से आप विद्यार्थी परिषद के कार्यों गतिविधियों और मूल ध्येय के बारे में जान सकेगे।
वहीं बारिश के कारण उत्पन हुए संकट की घड़ी में भी विद्यार्थी परिषद सहायता के लिए तत्पर रही एवं जो छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं ले पाए थे वो 15 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते है और किसी भी सहायता के लिए सोशल मीडिया आदि माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।