महिला मंडल हथलोंन ने की प्राचीन बावडी की साफ सफाई
ऊना/सुशील पंडित :उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली केसरू के गांव हथलोंन के महिला मडंल की महिलाओं ने अनुसूचित जाति बस्ती में बनी प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई की । महिला मंडल की प्रधान अशोक कुमारी ने बताया कि महिला मंडल हथलोंन की महिलाओं सत्या देवी, सुमना, चंद्रकांता, सोमा, सुनीता, सुमन कुमारी , विद्या देवी आदि ने बावड़ी की सफाई की है व स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । उन्होंने कहा की निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा।