Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking Newsचलती बाइक पर युवक की रुक गईं सांसें, हुई मौत, देखें CCTV

चलती बाइक पर युवक की रुक गईं सांसें, हुई मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मध्यप्रदेश: बड़वानी जिला मुख्यालय पर एक दिहलाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हुई। यहां चलती गाड़ी पर बैठा युवक अचानक सड़क किनारे खड़े वाहनों में जाकर गिर पड़ा। जिसके बाद वह वापस नहीं उठा सका। चलती गाड़ी पर ही युवक दम तोड़ चुका था। मौत का यह पूरा मंजर एक सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का नाम अशोक सोलंकी बताया जा रहा है। जिसे घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार बड़वानी जिला मुख्यालय पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने शनिवार दोपहर एक युवक की चलती गाड़ी पर ही मौत हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक गाड़ी चलाते जा रहा था, इसी बीच उसे दिल का दौरा पड़ा और वह अपनी गाड़ी लेकर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर गिर पड़ा। महज सात सेकंड में युवक की मौत हो गई। युवक अशोक सोलंकी एकलरा बसाहट का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद समाजसेवी एम्बुलेंस से लेकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया । 

समाजसेवी अजित जैन ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक व्यक्ति चलती हुई बाइक से गिर गया है । हम तुरंत वहां पहुंचे और 108 एंबुलेंस को फोन कर युवक को अस्पताल लेकर आए। लेकिन युवक ने तब तक दम तोड़ दिया था। अजीत जैन का कहना था कि रास्ते में ट्रैफिक व्यवस्था खराब होने की वजह से एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई। अगर समय पर अस्पताल पहुंचती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।

उन्होंने कहा कि हमने जब जानकारी निकाली तो पता चला कि, युवक मजदूरी करता है और जहां काम कर रहा था, वहां अस्पताल जाने का कहकर निकला था। उसके रास्ते में एक मेडिकल पर घबराहट होने की बात कहकर दवाई मांगी थी। मेडिकल व्यवसाई ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। युवक अस्पताल में भर्ती होने की आ रहा था, इसी बीच यह घटना हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वह अस्पताल पहुंच गए है। मृतक का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -