Loading...
- Advertisement -
HomePunjabAmritsarजालंधरः इरादा कत्ल के मामले में नामजद 4 आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः इरादा कत्ल के मामले में नामजद 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने इरादा कत्ल मामलें में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए, एसपी मनप्रित सिंह ढिल्लों, डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस अन ट्रेस मामले को सुलजाते हुए थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले कि जांच में पता चला कि पिड़ित करणवीर सिंह के चाचा अमरिक सिंह ने 2 जून को उसे कत्ल कराने के इरादे में कुछ युवकों को सुपारी दी है। जब करणवीर अपने घर से शाम को निकला तो लिंक रोड़ पर 2 मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर धावा बोल दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। 

करणवीर सिंह पुत्र सुरजित सिंह वासी हरदो शेख के बयानों पर मुकद्दमा नं 48 मिती 10/6/2023 को आईपीसी की धारा 307, 326, 325, 324, 323, 341, 506, 120 बी, 148, 149 के तहत गुरजित सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह वासी मेंहतपुर, रोहित गिल पुत्र केवल सिंह वासी बादशाह पुर, रोहित गिॅल पुत्र बलविंदर सिंह वासी बड़ा मोहल्ला ,राहुल पुत्र विजय कुमार वासी मोहल्ला तलाअ वाला, काका पुत्र देवी दास वासी बड़ा मोहल्ला, अमरिक सिंह पुत्र लख्विंदर सिंह वासी हरदो शेख, नवजोत कौर पुत्री अमरिक सिंह वासी हरदो शेख पर मामला दर्ज कर लिया था।

आरोपियों ने पुछताछ में बताया कि अमरिक सिंह ने करण विर सिंह पर झूठा इलजाम लगाया था कि वह उसकी लड़की के चरित्र कि गलत अफ्वाहें फैला रहा है। जिसका बदला लेने के लिए नवजोत कौर ने लव नूरमहल जो इट्ली में रहता है। उस से हम सल्लाह हो कर गुरजित सिंह को इट्ली सेटल करने के लालच में करण वीर का कत्ल करने के लिए मना लिया। गुरजित ने अपने साथी रोहित, रोहित गॅिल, अमरिक सिंह के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किए है। पुलिस फरार आरोपियों कि तलाश में छापेमारी कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page