Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधरः चंद मिनटों में 2 कारें चुराकर चोर हुए फरार, देखेें CCTV

जालंधरः चंद मिनटों में 2 कारें चुराकर चोर हुए फरार, देखेें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुणः कालिया कालोनी में दो कारें चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आल्टो आई-10 में सवार होकर आए चोर 2 होंडा सिटी गाड़ियों को चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आल्टो कार में सवार होकर आए 4 चोर चंद मिनटों में दोनों कारें लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित त्रेहन कार बाजार के मालिक चेतन त्रेहन निवासी कालिया कालोनी ने बताया कि बुधवार सुबह वह जब बाहर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी होंडा सिटी कार घर के बाहर से गायब थी। उन्होंने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि उनके घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो आई-10 गाड़ी आकर रुकी थी, जिसकी लाइटें बंद थी। कार की पीछे वाली सीट से एक युवक उतरा और उसने मात्र 30 सैकेंड में उनकी गाड़ी का लॉक खोला और उनकी गाड़ी स्टार्ट करके फरार हो गया।

इसी दौरान पता लगा कि उनके घर के सामने रहते परिवार की भी होंडा सिटी कार चोरी हो गई है। वह कार भी उक्त चोरों ने चुराई और उस कार को चोरी करते हुए भी वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चेतन ने बताया कि 10 दिन पहले भी उक्त चोर उनकी थार गाड़ी चुराने आए थे। उन्होंने थार का लॉक तो खोल लिया था लेकिन उसे स्टार्ट न कर सके और वैसे ही गाड़ी को खुला छोड़ चले गए थे। थाना एक में दोनों गाड़ियों के मालिकों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -