Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः MGN School के खिलाफ टीचरों के धरने को लेकर प्रिंसीपल का...

जालंधरः MGN School के खिलाफ टीचरों के धरने को लेकर प्रिंसीपल का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः अर्बन इस्टेट फेज-2 में स्थित MGN School विवादों में आ गया है। दरअसल, स्कूल प्रशासन के खिलाफ टीचरों ने धरना लगा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के टीचर राजीव ने एनकाउंटर न्यूज को बताया चेयरमैन मेजर रॉय ने टीचरों का इंक्रीमेंट रोक दिया है। इस बाबत उन्होंने लेटर भी जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने स्कूल के नुक्सान में जाने का जिक्र किया है। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने बतााय कि स्कूल प्रशासन ने 7 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। जिसमें 2 नॉन टीचर शामिल है। वहीं इस मामले के बाद स्कूल की प्रिंसीपल का बयान सामने आया है। इस दौरान धरने में शामिल टीचरों को भी प्रिंसीपल ने दफ्तर में बुलाया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसीपल ने कहा उन्हें मैनेजेर साहिब ने बताया कि इसे विदड्रा कर दिया जाएगा।

वहीं स्कूल मैनेजमैंट के खिलाफ टीचरों धरने को लेकर प्रिंसीपल ने कहा कि उन्हें खुद मामले की जानकारी नहीं है। वहीं टीचरों के सस्पेंड किए जाने को लेकर प्रिंसीपल ने कहा कि टीचरों को वार्निंग दी गई है। उन्हें सस्पेंड नहीं किया है, उन्होंने कहा कि उन टीचरों को सिर्फ वार्निंग दी गई थी। जबकि टीचरों का कहना है कि उन्होंने लेटर को रिसीव नहीं किया है। जब टीचर ने प्रिंसीपल से मीडिया के सामने बात करते हुए कहा कि जो मैनेजमैंट हमारे साथ कर रही है क्या वह सही है। इसके जवाब में प्रिंसीपल ने भी माना कि टीचर गलत नहीं है। इसलिए वह खुद टीचर के हक में मैनेजमैंट से फाइट कर रहे है।

बता देंकि आज स्कूल प्रशासन द्वारा 7 टीचरों को सस्पेंड करने के बाद सभी टीचरों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया। टीचरों द्वारा स्कूल प्रशासन के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। स्कूल टीचरों का आरोप है कि हर साल स्कूल प्रशासन के द्वारा बच्चों की फीस में 9 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाती है, तो जब हमारे इंक्रीमेंट बढ़ाने की बात आई तो स्कूल प्रशासन अब नुकसान में जाने की बात करने लगा। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन के द्वारा किया जा रहा टीचरों के साथ यह धक्का कतई बर्दादश नहीं किया जाएगा। इसी के तहत आज उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष जारी कर धरना लगाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -