Punjab Govt
HomePunjabPatialaपंजाबः तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मारी, एक की...

पंजाबः तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मारी, एक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः दसूहा-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर कस्बा घोगरा के दसूहा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने हलेड़ गांव के पास पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान कार का पीछा करते हुए वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे युवक को भी कार सवार ने टक्कर मार दी लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को दसूहा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मृत महिला करतार कौर उम्र 90 वर्ष निवासी हलेड़ गांव के रूप में हुई है, जबकि अन्य घायल की पहचान हरबंस लाल के पुत्र राजीव कुमार निवासी घोगरा गांव के रूप में हुई है।

मृतक वृद्धा के पुत्र मदन सिंह ने बताया कि मां रोज की तरह घूमने गई थी। तभी हाजीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां को पीछे से टक्कर मार दी और कार चालक सड़क पर आगे जा रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार कर भाग गया। उक्त मोटरसाइकिल सवार राजीव कुमार के पिता हरबंस ने बताया कि उनका बेटा अड्डा घोगरा की दुकान पर काम करता है और किसी काम से दसूहा जा रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -