Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः WWS, Leadmaster, Unified, Hi-Times Holidays के दफ्तर हुए सील, जानें मामला

जालंधरः WWS, Leadmaster, Unified, Hi-Times Holidays के दफ्तर हुए सील, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्ष: महानगर में ट्रेवल एजेंटों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आज प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमिग्रेशन की महिला एजेंट रश्मि नेगी उर्फ रश्मि सिंह के WWS सहित Leadmaster Immigration & Education Service Private Limited, Unified Education Consultants, Hi-Times Holidays के दफ्तर सील कर दिए है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स को अदायगी ना होने के चलते  पूरी बिल्डिंग के अधीन आते दफ्तरों पर यह कार्रवाई की है। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की टीम ने सभी दफ्तरों को सील कर वहां पर नोटिस भी चिपका दिया है। 

बता दें कि आज इस कार्रवाई के बाद रश्मि नेगी की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। दरअसल, इससे इससे पहले 15 मई को पुलिस ने रशमी सिंह नेगी और रूबल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस दौरान थाना 5 के प्रभारी एसीपी सहित इलेक्शन के दौरान इवनिंग कॉलेज बस्ती 9 में मौजूद थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रशमी नेगी उर्फ रशमी सिंह निवासी 202 बी ब्लॉक हेमिल्टन टॉवर और रूबल कुमार पुत्र सतपाल निवासी 109 गीता कॉलोनी काला संघिया रोड़ के दोनों भोले-भाले लोगों के नकली दस्तावेज तैयार कर नकली वीजे को असली बताकर थमा देते है और उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लेते है।

इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बबरीक चौक पर नाकेबंदी की हुई थी। जिस दौरान रूबल कुमार गाड़ी नंबर पीबी10 डीजी 0082 डस्टर में सवार होकर आया और एसीपी वेस्ट ने नाकाबंदी दौरान आरोपी रूबल को गाड़ी सहित मौके पर काबू कर लिया। तालाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट से एक बैग बरामद हुआ था। उस समय रूबल की गाड़ी से 118 पासपोर्ट बरामद हुए थे। पुलिस ने जब रूबल से इन पासपोर्ट की जानकारी मांगी तो वह कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं दे पाया था। पुलिस ने रूबल के ऊपर आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी, 13 पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद रूबल ने पुलिस को बताया था कि वह ट्रेवल एंजेट का काम रशमी सिंह के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने इस मामले में रशमी सिंह को भी नामजद कर लिया था। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page