पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत दूसरा घायल
ऊना सुशील पंडित: उपमंडल के बड़ोह गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है।
घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीयअस्पताल भिजवाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा। मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पुत्र रशपाल सिंह निवासी वडोह तहसील घनारी ने बताया कि बीती रात करीब 12:30 बजे मेरे दोनों बड़े भाई दीपक कुमार और विवेक कुमार बाइक संख्या (एचपी19 वी 3429)पर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बड़ोह गांव पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हुए।जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्क ने बाइक चला रहे युवक विवेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।