जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर दोपहर 1 बजे तक 30.93 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। विपक्ष नेताओं ने बूथों पर आप पार्टी के बाहरी कार्यकर्ताओं के बैठने के आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें भी जारी की है। इस मामले पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के बाहरी कार्यकर्ताओं को जाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए है। जिसके बाद पुलिस अधिकारी सभी बूथ पर अनाउसमेंट करके बाहरी कार्यकर्ताओं को वहां से जाने की अपील कर रहे है।
बता दें कि इससे पहले चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने वोटिंग मशीन के दुरुप्रयोग के आरोप लगाए। इस मामले को लेकर करमजीत कौर ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। कांग्रेस उम्मीदवार ने सुशील रिंकू की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। करमजीत कौर ने आरोप लगाए है कि वोटिंग दौरान अधिकारी मूकदर्शक बनकर बैठे है। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी ने कहा का कहना है कि हार से विपक्ष की बौखलाहट सामने आ रही है।