मतभेद के कारण प्रदेश में गैस की हो जाएगी कमी
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के रायपुर सहोडां स्थित एलपीजी (इंडियन आयल कारपोरेशन) के बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोडां में मैहतपुर ट्रक यूनियन तथा प्लांट प्रंवधन के बीच गैस ढु्लाई को लेकर चल रहे मतभेद के कारण प्रदेश में गैस की सप्लाई की कमी की संभावना बन रही है। जिस प्लांट से ट्रकों द्वारा लगभग 17000 सिलेंडर हर रोज़ सप्लाई किए जा रहे थे।उस प्लांट से एक मई से गैस सप्लाई वंद हो गई है। प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था वनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। काफी समय से खाली न होने के कारण गैस से लदे कुछ ट्रक प्लांट के बाहर अभी भी खड़े हैं।इस प्रकार की स्थिति में प्लांट से बाहर लदे ट्रक खड़े रहना सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। तनावपूर्ण वातावरण में कोई भी ट्रक चालक ट्रक लाने ले जाने का ज़ोखिम नहीं लेगा। हालांकि ट्रक यूनियन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। ट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान अविनाश मैनन ने कहा कि प्लांट से गैस ना जाने के कारण हिमाचल के कई क्षेत्रों में गैस की कमी की समस्या आ रही है। कर्नाटक चुनाव के वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 10 तारीख को शिमला पहुंच रहे हैं।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह व पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा के साथ मुख्यमंत्री से शिमला में मीटिंग करेंगे। उम्मीद है कि समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा।
ट्रक यूनियन ऑपरेटरों ने एलपीजी प्लांट के विरोध में पिछले कल से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस धरने के समर्थन में विभिन्न संस्थाओं व ट्रक के परिज पहुंचे थे। इस मामले में विधायक सतपाल सिंह सत्ती व पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने जल्द समस्या हल करवाने का
आश्वासन दिया है।
क्या है पूरा मामला
जिला ऊना के रायपुर सहोडां स्थित एलपीजी इंडियन आयल कारपोरेशन के बॉटलिंग प्लांट के विरोध स्वरूप ऑल ट्रक यूनियन ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन अविनाश मेनन प्रधान ट्रक यूनियन मैहतपुर की अगुवाई में एलपीजी वाटलिंग प्लांट में ट्रक यूनियन को काम न दिए जाने को लेकर लगाया गया। इस धरना प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने भी ट्रक यूनियन का साथ दिया। पंजाब व हिमाचल से पहुंचे ट्रक यूनियनों के नुमाइंदों व राजनीतिक नुमाइंदों ने ट्रक यूनियन का साथ देने की बात कही। शनिवार को मैहतपुर ट्रक यूनियन के धरने में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल और पंजाब की दर्जनों ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। सभी ने एक सुर में कहा कि किसी भी कीमत पर बाहर की गाड़ियों को रायपुर सहोड़ा में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
यूनियन प्रधान ने कहा कि एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में हुई टेंडर प्रक्रिया में डाली गई गाड़ियों के नंबर भी फर्जी होने के आरोप लगाए जो नंबर ट्रकों के न होकर छोटी गाड़ियों के है। इंडियन ऑयल द्वारा ट्रकों के भाड़े में एक तिहाई कटौती के बाद से ही ट्रक यूनियन हड़ताल पर है। जबकि इंडियन ऑयल ने जालंधर के ट्रांसपोर्टरों की दर्जनों गाड़ियों को मैहतपुर से सिलेंडर ढुलाई का काम आबंटित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम ने कोर्ट के आर्डर का सम्मान करते हुए एलपीजी प्लांट से अपनी गाड़ियों को बाहर निकाल लिया था। लेकिन हम प्रक्रिया का सहारा लेकर प्रयास करेंगे कि ट्रक ऑपरेटरों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से मिलकर उनसे भी न्याय की मांग करेंगे। वहीं ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती व सतपाल सिंह रायजादा ने ट्रक ऑपरेटरों को भरोसा दिलाया कि वे पूरी ताकत से इस विषय पर कार्य करेंगे।