फरीदकोटः पंजाब के जिला फ़रीदकोट की एंटी नारकोटिक्स टीम की पकड़ में यह तस्कर तब आया जब यह बठिंडा से फ़रीदकोट ड्रग लेके आ रहा था। पकड़े गये तस्कर कप्तान सिंह से करीब 5 हजार नशीली ड्रग की गोलियां बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स टीम ने स्पेशल नाका लगा कर इसे पकड़ने की कोशिश की तो यह बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने इसका पीछा काफी दूर तक किया और आखिरकार इसको पकड़ा तो इसके थैले में से नशीली गोलियां करीब 4980 गोलियां बरामद हुई।
इस मोके एंटी नारकोटिक्स टीम के मुखी ने बताया के हमने एक कप्तान सिंह नाम के नशा तस्कर से करीब 5 हजार नशीली ड्रग की गोलियां बरामद की है। पुलिस ने बताया के यह इन दिनों गेहू की कटाई चल रही है मंडियों में लेबर और मजदूरों को यह ड्रग सप्लाई होनी थी । इसको गिरफ्तार कर के आगे पूछताछ की जा रही है। इस से अभी तक एक मोटरसाइकिल ओर 4980 गोलियां ड्रग की और 300 रु मोके से बरामद की है।