जालंधर/वरुणः महानगर हत्या के इरादे से घर में घुसे व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने युवक की उसकी जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों के अनुसार कुच्ची ढाब के महावीर मार्ग पर स्थित घर में युवक घुस गया। जिसके बाद युवक ने महिला की गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। इतनी देर में घर में मौजूद दूसरी महिला ने आरोपी को काबू कर लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। काफी देर तक हाथापाई के बाद महिला ने शोर मचाया। जिस दौरान इलाके के पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
लोगों ने हत्या करने आए युवक को काबू कर जमकर उसकी पिटाई की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना नंबर 7 की पुलिस दे दी। मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को काबू करके थाने ले गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास को लेकर युवक से पूछताछ की तो पता चला कि 10 साल पहले आरोपी इसी घर में काम करता था। जिसमें युवक ने बताया कि घर के बच्चे उसे काजू खाने के झूठे आरोप में पिटवाते थे। जिसके बाद उसने कसम खाई थी कि वह इनसे बदला जरूर लेंगा। इस बात के बाद 10 साल बीत गए और आज वह बदला लेने के लिए घर में आया था।