श्री मुक्तसर साहिबः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा उनके निवास से शुरू हो चुकी है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देने के लिए उनके गांव बादल में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी शख्सियतों सहित सैंकड़ों लोग पहुंचे हुए है। वहीं सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। कुछ ही देर में पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।


