जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। वहीं बीते दिन कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर जालंधर मेें मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए दीवारों पर लगा दिए। जिसके बाद भाजपा में भारी रोष पाया गया। भाजपा ने दीवारों से मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर फाड़कर वहां पर मोदी लाओ देश बचाओ के पोस्टर लगा दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के मंत्री ने प्रधानमंत्री खिलाफ आचार संहिता के दौरान पोस्टरबाजी करके कानून की खिल्ली उड़ाई है।
आज भाजपा के कार्यकर्ता इकट्ठे होकर डीसी को शिकायत देने जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को आपत्तिजनक, गैर कानूनी करार देते हुए इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी पदाधिकारियों ने पूरे शहर में लगाए गए पोस्टरों को फाड़ कर नारेबाजी की। ज़िला भाजपा द्वारा पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और आप विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के मुखिया के खिलाफ ऐसा प्रचार सहन नही किया जाएगा। राज्य में अशांति फैलाने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसी को शिकायत देकर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले विधायक और मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग से कड़ी करवाई करने की मांग की जाएगी।