HomeHimachalहर व्यक्ति को मर्यादा का पाठ पढ़ाती है श्री राम कथा:डॉ सुमन...

हर व्यक्ति को मर्यादा का पाठ पढ़ाती है श्री राम कथा:डॉ सुमन शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के मंदली में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि श्री राम कथा सुनने से व्यक्ति को मर्यादाओं का एहसास होता है और श्री राम कथा व्यक्ति को इन्सानियत से जीना सिखाती है। डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि इस धरती पर जब पाप धर्म से बढ़ जाता है। तब भगवान विष्णु इस धरा पर अवतार लेकर पापियों का नाश करते है। और हमारे धार्मिक ग्रंथ इस बात का भी प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि श्री राम कथा सुनने का बड़ा महत्व है। और परिवार सहित श्री राम कथा का श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु जी महाराज से अवतरित होकर श्री रामायण कलयुग में हमारे तक पहुंची है। श्री रामायण में दर्शाया गया है। कि किस प्रकार पुत्र को माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। किस प्रकार भाई भाई का प्रेम होना चाहिए। किस प्रकार धर्म पत्नि को अपना धर्म निभाना चाहिए। क्योंकि मर्यादा ही श्री राम कथा का सार कहलाता है। डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि आज के समय मे हर व्यक्ति अपनी चंद जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

लेकिन सबसे पहले प्रभु पर अटूट विश्वास होना चाहिए। ओर मर्यादित होकर प्रभु की अनन्य भक्ति करें। हर सुख दुख में प्रभु श्री राम जी द्वारा दिखाई सच्चाई के मार्ग पर चले। जिससे  सदमार्ग मिले। बहीं कथा ब्यास डॉ सुमन शर्मा ने श्री राम कथा के सम्बंधित श्रद्धालुओं को अनेक प्रकार के मर्यादित बातें बताकर सदा सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -