Baddiपंजाबः आग लगने से बुरी तरह से झुलसी महिला, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

पंजाबः आग लगने से बुरी तरह से झुलसी महिला, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में घरेलू क्लेश के चलते महिला आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई। महिला और उसके मायके वालों का आरोप है कि जेठ, देवर और जीजा ने उस पर मिट्‌टी का तेल डाल कर आग लगाई है। महिला के भाई संदीप के मुताबिक, उसकी बहन की शादी को 5 वर्ष हो चुके हैं। उसके 2 बच्चे हैं। घायल महिला की पहचान सुमन के रूप में हुई है। संदीप के मुताबिक, सुमन को उसकी सास, जेठ, देवर और जीजा तंग करते हैं। पति के साथ भी कई बार वह लड़ाई झगड़ा कर चुके हैं।

सुमन घर पर अकेली थी। मौका देख जेठ, देवर और जीजा तीनों ने मिलकर उस पर मिट्‌टी का तेल डालकर आग लगाई। सुमन के चीखने चिल्लाने पास लोग एकत्र हुए। किसी तरह पानी से बहन ने खुद को लगी आग बुझाई। मायके परिवार को सुमन ने फोन पर सूचित किया। संदीप के मुताबिक, वह अपनी मां मारती देवी के साथ वर्धमान चौक के नजदीक रहते हैं। उन्होंने फोकल पॉइंट ग्यासपुरा पहुंच झुलसी हुई बहन को ऑटो में लाद कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। सुमन की हालत गंभीर है।

उसकी छाती बुरी तरह झुलस चुकी है। मायके परिवार के मुताबिक, पहले भी उनकी बेटी से मारपीट आदि होती रहती थी, लेकिन वह मामले को हमेशा हल करने की कोशिश में रहते थे, लेकिन अब सभी हदें पार करके उनकी बेटी को जलाने की कोशिश की गई है। सिविल अस्पताल से संबंधित थाना में मामला पहुंचने के बाद वह पुलिस को बयान दर्ज करवाएंगे, ताकि आरोपियों पर कार्रवाई हो सके। फिलहाल सुमन के पति को भी आरोपियों ने डरा धमकाकर भगा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...