Punjab Govt
HomeHimachalBaddiसेवा भारती बददी के रक्तदान शिविर में 83 दिया रक्त

सेवा भारती बददी के रक्तदान शिविर में 83 दिया रक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने किया रक्तत एकत्रित

बददी शिव मंदिर के सभागार में किया गया आयोजित

रक्तदान में अग्रणी दंपति सुनीता व ख्याली राम ने किया शुभारंभ

बद्दी/सचिन बैंसल: सेवा भारती बददी के तत्वाधान में शिव मंदिर बददी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 83 लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया। बददी के शिव मंदिर में आयोजित शिविर का शुभारंभ रक्तदान को ही अपना जीवन बना चुके हमीरपुर के दंपति सुनीता देवी व ख्याली राम ने किया। 43 साल की सुनीता देवी ने आज अपना 22वां व 50 वर्षीय ख्याली राम ने आज 23वां रक्तदान किया। यह दंपति बडैहल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रहने वाले है और बददी में अपना निजी कामकाज करते हैं। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष जगदीप अरोड़ा व संरक्षक अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि हमने पीजआई चंडीगढ़ से आई डिमांड के बाद बददी शहर में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया और हमें बहुत अच्छा रिस्पासं मिला। सेवा भारती के सचिव अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष हरीश खजूरिया ने बताया कि रक्तदान का आंकडा अभी और ज्यादा हो सकता लेकिन बहुत सारे लोग किन्ही न किन्ही कारणों से डाक्टरों ने रिजेक्ट कर दिए। इसमें दवाई खाने वाले या वजन कम होने वालों के अलावा, हाल ही में किसी भी प्रकार के आपरेशन से गुजरे व खून कम होने के कारण रक्त नहीं दे पाए।

इस अवसपर महेश कुमार कौशल, विनोद शर्मा, सुधांशू शर्मा, सपना धीमान, हिमालया जनकल्याण समिति की उपाध्यक्ष डिंपल परमार, सुषमा ठाकुर, रोड सेफटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सर्व सहायता अध्यक्ष कपिल शर्मा, लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष सतपाल जस्सल, पूर्वांचल समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरिओम ठाकुर, प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन बैंसल, सोनू बंसल, कुलवीर जमवाल, अनुभव भसीन व लाज मोर्टस के निदेशक व भारत विकास परिषद के प्रधान रमन कौशल सहित कई स्वंयसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ करने वाली सुनीता देवी बददी में व्यूटी पार्लर का कार्य करती है जबकि उनके पति ख्याली राम कैडिला कंपनी में काम करते हैं। दंपति को सेवा भारती ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -