अजमेरः उत्तर प्रदेश की रहने वाली 8 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने ही घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने छत पर ले जाकर दरिंदगी की। आरोपी ने पहले मासूम से अश्लील हरकत की और उसके बाद रेप किया। वारदात के बाद मासूम वहां से रोते हुए आई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते, मासूम की मां ने थाने में बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनकी 8 साल की बेटी रोते हुए घर आई थी। उसने बताया कि उसे पड़ोस में रहने वाला लड़का टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया था। पड़ोसी लड़के ने पहले मासूम के साथ अश्लील हरकत की और बाद में उसके साथ रेप किया। आरोपी ने मासूम बच्ची को धमकी दी कि यदि घटना के बार में किसी को बताया तो उसे छोड़ेगा नहीं। पुलिस ने बताया कि मासूम के साथ हुई वारदात के बाद उसकी मां ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।