ऊना/सुशील पंडित: आज छठी हि.प्र. ( आज़ाद) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना में फ़ेयरवेल का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य रूप से कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल एम.बी. वानखेड़े मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैंने पिछले दो साल से छठी हि.प्र. ( आज़ाद) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना की कमान सँभाली जिस में मुझे काफ़ी कुछ नया सीखने को मिला और हमने मिलकर कैडेटस में अनुशासन व एकता समेत देशभक्ति का जनून पैदा करने का प्रयास किया। हिमाचल प्रदेश को हम देव भूमि के साथ वीर भूमि के रूप में भी जाना जाता है हम बड़े गर्व से कहते हैं कि हम अपने देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आपको बताते चलें कि अब उनकी नई पोस्टिंग महाराष्ट्र के मुम्बई एन.सी.सी. मुख्यालय मे व्यवस्थापन अधिकारी के रूप हुई है।
उन्होंने कमांडिंग स्टिक नए कमांडिंग ऑफ़िसर राजेंद्र कुमार सैणी ( सेना मेडल ) को सौंपी। इस के उपरांत संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में पी.जी.कॉलेज कीं कैडेटस ने भांगड़ा व कैडेट स्नेहा ने पहाड़ी गीत की प्रस्तुति दी। इस मौक़े पर पुर्व कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल एच.डी.शर्मा, कर्नल मंगत सैणी , ए.एन.ओ. स्टाफ, सूबेदार सुनील कुमार , नायब सूबेदार सुनील सिंह, सी.एच.एम. करतार, हवलदार छैल सिंह , हवलदार विनोद , हवलदार भूपिन्दर, हवलदार विकास शर्मा , हवलदार सुमेश, हवलदार अजय ,कार्यालय अधीक्षक विपिन शर्मा , अभिषेक, रमन , यू.ओ. कंचन , सार्जेंट दविंदर, सीपीएल अनुराग पाठक, काजल व अरूण कौशल समेत अन्य कैडेटस मौजूद रहे।