- Advertisement -
HomeHimachal50 वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में...

50 वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में संपन्न हुआ

ऊनासुशील पंडित :हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का स्वर्ण जयंती 50 वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन रविवार को एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल सरकार एवं चेयरमेन हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ओंकार चंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा फरीद मेडिकल साईंस विवि के पूर्व कुलपति डा.राज बहादुर ने की। ऊना सदर विस क्षेत्र से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा विशिष्टातिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ओंकार चंद शर्मा,कार्यक्रम अध्यक्ष डा.राज बहादुर व विशिष्टातिथि सतपाल रायजादा ने उत्तर भारत की पंाच विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व तीन विभूतियों को हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि डलहौजी शाखा द्वारा दो विभूतियों को चंबा श्री पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। समारोह में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के अंर्तगत प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी की टापर कविता को 25 हजार रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय की तीन छात्राओं को 16893 रूपए व 6 कॉलेज छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृत्ति के तहत 9 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई।   जिला ऊना से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में प्रथम 20 स्थानों पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा जमा दो कक्षा के 20 विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रवृति के अंर्तगत एक-एक हजार नगद छात्रवृति, प्रशस्ति पत्र व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। जबकि स्व.डा.एचके गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत हिमकैप्स लाँ एवं नर्सिंग कालेज तथा नंदा  नर्सिंग इंस्टीच्यूट ऊना की 10 मेधावी व जरूरतमंद छात्राओं को 2500-2500 रूपए नकद छात्रवृति प्रदान की गई। समारोह में हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 55 पात्र विधवाओं को 123750 रूपए का राशन प्रदान किया गया। जबकि स्व.फूला देवी व ठाकुर लाला दास स्मारक हिमोत्कर्ष प्रकल्प के तहत 11 विधवाओं को 66 हजार रूपए की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम ऊना को 11 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर हिमोत्कर्ष  स्मारिका-2024 का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को मुख्यातिथि ओंकार चंद शर्मा ने संबोधित किया तथा परिषद के जनकल्याण कार्यो की जमकर सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष डा.राज बहादुर,विशिष्टातिथि सतपाल रायजादा तथा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्यों ने वंदे मातरम व लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान की प्रस्तूति दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ओंकार चंद शर्मा,कार्यक्रम अध्यक्ष डा.राज बहादुर व विशिष्टातिथि सतपाल रायजादा व अन्य विशिष्टजनों को परिषद सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

ये हुए राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों के तहत जयपुर से प्रो.संजीब शर्मा को स्व.इंजीनियर पंडित राम शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार (आयूष आर्युविज्ञान)पुरस्कार,गुरूग्रां से ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता(शौर्य)पुरस्कार,दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के स्थानीय संपादक संजय अवस्थी को अमर शहीद लाला जगत नारायण स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार, द पालमपुर रोटरी आई फाऊंडेशन को स्व.डा.डीआर गर्ग स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार तथा चंबा से एथलीट सीमा को स्व.इंजीनियर मनमोहन सिंह कुंवर एवं प्रोमिला कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार (श्रेष्ठ युवा प्रतिभा खेल)पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर जेएस कंवर का पुरस्कार कर्नल डीपी वशिष्ठ तथा एथलीट सीमा का पुरस्कार उनकी बहन गुडिय़ा ने प्राप्त किया।

हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति को स्व.रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री उत्कृष्ट लोक सेवक पुरस्कार,नंगल की समाज सेवी संस्था जिंदा जीव बेसहारा चेरिटेबल सोसाईटी को स्व.संतोष कंवर एवं स्व.कंवर हरिसिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री (उत्कृष्ट समाज सेवी संस्था) पुरस्कार तथा जवाहर लाल नेहरू विवि दिल्ली से डा.कृष्ण मोहन पाण्डेय को राणा शमशेर सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं संस्कृति पुरस्कार से अलंकृत किया गया। 

40 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक,प्रशस्ति पत्र व छात्रवृति   कार्यक्रम में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में जिला ऊना में प्रथम 20 स्थानों पर रहने वाले व जमा दो के 20 मेधावी विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजना के तहत एक-एक हजार रूपए नकद छात्रवृति,सम्मान पत्र तथा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में इसमें काशवी राणा पुत्री पंकज राणा निवासी रामपुर,कनक शर्मा पुत्री शिव कुमार निवासी घनारी,समीक्षा पुत्री विपन कुमार निवासी थानाकलां,श्रेया कुमारी पुत्री अशोक कुमार निवासी दौलतपुर चौंक,आस्था पुत्री अश्विनी कुमार,निवासी नंगल जरियालां,हर्षिता शर्मा पुत्री विनोद कुमार निवासी तनोह,अदिति पुत्री सुशील कुमार निवासी सुंकाली,केशव जसवाल पुत्र अश्विनी कुमार निवासी घनारी,अविनिका शर्मा पुत्री राजीव कुमार निवासी डोहगी,कनक ठाकुर पुत्री कुलविंद्र सिंह निवासी बोल,वंशिका पुत्री रूमेल सिंह निवासी घनारी,दिशा वर्मा पुत्री हकीकत राज निवासी नंगल जरियालां,पलक पुत्री रंजीत कुमार निवासी घनारी,ऋतु सैणी पुत्री शशि पाल निवासी कोटला कलां,साक्षी चौधरी पुत्री विक्रम सिंह निवासी खानपुर,दिव्यांशी ठाकुर पुत्री रजनीश कुमार निवासी बंगाणा,मिताली ठाकुर पुत्री सुरेश कुमार निवासी घनारी,रमण सैणी पुत्री विजय कुमार निवासी कोटला कलां,विदिका पुत्री कुमार शर्मा निवासी बरनोह,पलक ठाकुर पुत्री सुरेश कुमार निवासी अंबोटा शामिल है।

जबकि जमा दो कक्षा मेडिकल से अर्शदीप चौधरी पुत्री पूर्ण चंद निवासी पनोह,कशिश पुत्री अश्विनी जसवाल निवासी गुगलैहड़,तनवी पुत्री विजय कुमार निवासी गगरेट,वंश कौशल पुत्र राकेश कुमार कौशल निवासी कांगड़,पलक चौधरी पुत्री संदीप कुमार निवासी कांगड़, जमा दो कार्मस से अंकिता पुत्री गुरमीत सिंह निवासी घनारी,वृंदिका पुत्री वरिंद्र सिंह निवासी बेहला,आकृति जसवाल पुत्री जगदेव सिंह निवासी बड़ोह,ईशिता पुत्री प्रवीण कुमार निवासी नीला घाट,पल्लवी पुत्री अनिल कुमार निवासी गगरेट शामिल है। जमा दो आर्टस से तरूणा शर्मा पुत्री अजय शर्मा कुठार खुर्द,रजनीश कुमारी पुत्री अश्विनी कुमार निवासी लाम झंबर,तान्या शर्मा पुत्री अशोक कुमार निवासी चंबरान बंगाणा,दीक्षा ठाकुर पुत्री विपन कुमार निवासी कुठैड़ा खैरला अंशिका रायजादा पुत्री गुलशन कुमार निवासी जलग्रां टब्बा,जमा दो नान-मेडिकल से ओजस्वनी उपमन्यू पुत्री राम कुमार निवासी रिवार हटली,कनुप्रिया पुत्री संजय कुमार निवासी धंधड़ी,किरणप्रीत कौर पुत्री गुरजीत सिंह निवासी बाथू,कनिका शर्मा पुत्री संजय निवासी सलोह तथा श्रदा पुत्री परमीत सिंह निवासी अंबोटा शामिल है।

इन्हें मिली नर्सिंग छात्रवृतियां कार्यक्रम में हिमकैप्स नर्सिंग कालेज बढेड़ा से रितिका चौधरी पुत्री पवन कुमार,नंदिनी पुत्री बलवान सिंह मनकोटिया,गगन कुमारी पुत्री हेमराज,हरमरीत कौर पुत्री प्रीतपाल सिंह,कृष्मा दीवान पुत्री अनिल कुमार, नंदा इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग से शिवानी पुत्री अमृत लाल, शिल्पा पाठक पुत्री बलराम पाठक,अमनदीप पुत्री हरभजन सिंह,इंदु पुत्री दिलबाग सिंह तथा रंजना पुत्री परमजीत को 2500-2500 रूपए की नकद छात्रवृति प्रदान की गई।  बीएससी माइक्रोबायोलोजी स्टेट टापर को 25 हजार स्कोलरशिप कार्यक्रम में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी में प्रदेश में टाप करने वाली छात्रा कविता पुत्री बीरबल सिंह को 25000 रूपए नकद छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या कालेज कोटला खुर्द की छात्रा स्मृति पुत्री महिद्र पाल,हर्षिता पुत्री राजेश कुमार तथा काजल पुत्री रमेश चंद को छात्रवृति के रूप में वर्ष भर की कालेज फीस के रूप में 16893 रूपए प्रदान किए गए। 

6 कालेज छात्राओं को शांति देवी स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति  जिला की 6 कालेज छात्राओं को स्व.शांति देवी शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 1500 रूपए प्रत्येक नकद छात्रवृतियां दी गई। इसमें वर्षा देवी पुत्री रणवीर सिंह,महक पुत्री मदन लाल,कृतिका पुत्री यशपाल शर्मा,मुस्कान पुत्री मुकेश कुमार,हर्षिता पुत्री पवन कुमार,तथा रिचा पुत्री स्व.कश्मीर सिंह शािमल है।  ये रहे उपस्थित  कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम देवी, उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,उपायुक्त जतिन लाल,अमर शहीद कै.अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया,वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष जीआर वर्मा, हिमोत्कर्ष परिषद के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपशिखा कौशल,महासचिव डा.रविंद्र सूद ,नरेश सैणी,कर्नल डीपी वशिष्ठ,कर्णपाल सिंह मनकोटिया,प्रेम राजपूत,जय गोपाल शर्मा,प्रो.बीके शर्मा,अशोक ऐरी,रजनीश डोगरा,योगेश कौशल,मनोज कंवर,रवि जसवाल,मनमीत सिंह,सुरेश,शशि कुमार,विजय साहनी,शेषपाल ठाकुर,रजनीश लूंबा,एमएल कौंडल,जगदीप अरोड़ा,हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला,मंजू मनकोटिया,अनीति सूद,सुमन पुरी,रमा कंवर,कविता गोयल,नीलम अग्रिहोत्री,रेखा जसवाल,रंजु,मीना,सोनिया,परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारीगण,हिमोत्कर्ष की कांगड़ा, नूरपूर, पालमपुर,हमीरपुर, ऊना, नेरचौंक, पांवटा साहिब, डलहौजी, चंबा शाखाओं से सदस्य,जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण,सामाजिक संगठनों,जिला परिषद,पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियोंं के अलावा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।   

वहीं हिमोत्कर्ष परिषद के 50 वें सालाना अधिवेशन को संबोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि संस्था जनसहयोग से समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रही है। उन्होंने कहा कि परिषद के प्रयासों से जिला ऊना में पहले सरकारी महिला कालेज की स्थापना एक हकीकत बन पाई है। वहीं ऊना में महिलाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण संस्थान चला रहे है। इसमें अभी तक 4000 से अधिक महिलाएं व्यवसायिक कोर्स कर स्वरोजगार में स्थापित होने में सक्षम हो पाई है। परिषद 1987 से निर्धन मेधावी छात्रवृति प्रकल्प चला रही है। जिसमें अभी तक 12000 से अधिक विद्यार्थियों को 1.5 करोड़ रूपए के नगद बजीफे व रजत पदक प्रदान किए जा चुके है। जबकि परिषद द्वारा अमोदिनी विधवा राश्न वितरण कार्यक्रम के तहत पिछले सात वर्षो में 620 विधवाओं को 46 लाख रूपए का राशन व अन्य मदद मुहैया करवाई है। परिषद ने इस वर्ष मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ऊना से 111111 व डलहौजी में 51 हजार रूपए की राशि भेजी है। इसके अलावा परिषद दिव्यांगों के कल्याण,स्वास्थय,सामाजिक सुरक्षा,पर्यावरण,व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। इसी वर्ष प्लास्टिक सर्जरी शिविर में 13 रोगियों की फ्री सर्जरी करवाई गई। जबकि रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अलावा स्वास्थय जांच शिविर में 300 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया। परिषद की रोगी वाहन सेवा से अब तक 5 हजार से अधिक रोगी लाभान्वित हुए है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page