24 से दंगल शुरू 25 को होगी माली : रणजीत राणा
ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के निकटवर्ती गांव पंजावर में लखदाता पीर को समर्पित दो दिवसीय विशाल वार्षिक दंगल 24 सितंबर से शुरू होगा । ओर 25 सितंबर को दंगल की माली होगी । इस दंगल मेले में 24 सितंबर को पहले दिन गांव के 50 युवाओं को दंगल कमेटी की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने पर पुरस्कार दिए जायेगे । समाजसेवी रणजीत राणा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों व इलाका वासियों के सहयोग से दो दिवसीय दंगल मेला होगा ।
जिसमें स्थानीय समेत देश विदेश के नामी पहलवान अपने जोहर दिखाएंगे । फाइनल मुकाबला में माली पर विजेता उपविजेता को आकर्षक ईनाम दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस शुभ अवसर पर दंगल मेले में शिक्षा, खेल व हर क्षेत्र में अग्रणी रहे स्थानीय 50 युवाओं को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिया जाएगा । स्मृतिचिन्ह व इनाम देकर नवाजा जाएगा। उन्होंने दंगल मेले के लिए सभी को आमंत्रित किया है।
