ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के 5 विद्यार्थियों ने शोतोकान कप, 2023 ओपन कराटे चैंपियनशिप तलवाड़ा में भाग लिया। जो कि शाइनिंग स्टार शोतोकान कराटे एसोसिएशन द्वारा करवाई गई। जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 में से 3 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल, एक विद्यार्थी ने रजत पदक तथा एक विद्यार्थी ने कांस्य पदक हासिल किया।कक्षा छठी की पलक ,कक्षा 5वी की नव्या जैन तथा आराध्या शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता ।कक्षा आठवीं के भावेश शर्मा ने रजत पदक तथा कक्षा सातवीं की अंशिका ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने तलवाड़ा में ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -