Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsसंदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उज्जैन :  जानकीनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत 2 बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। सनसनीखेज यह मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानकी नगर का है यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। मृतक का नाम मनोज राठौर व उसकी पत्नी ममता व 2 बच्चे पुत्र लक्की व पुत्री कनक शामिल है।जानकारी के अनुसार पति ने फंदा लगाया है। पत्नी और बच्चों को जहर देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा व एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया। पूरे मामले की जांच में जीवाजीगंज पुलिस व फॉरेंसिक की टीम जुटी है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -