Punjab Govt
HomeNationalTruck और Car की टक्कर मेें 4 की मौत, एक गंभीर घायल

Truck और Car की टक्कर मेें 4 की मौत, एक गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 नई दिल्ली : तेज रफ्तार ट्रक और कार में टक्कर का मामला सामने आया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा का है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक रायपुर के रहने वाले थे। वह शनिवार शाम को घर से जगद जानकारी के अनुसार  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने NH-130 पर कार सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई और एक युवक हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती है। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

 मृतकों की पहचान रायपुर के चंगोराभाटा निवासी राहुल, संजू, दिनेश साहू के साथ एक अन्य युवक है, जिसकी पहचान की जा रही है।जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर घना कोहरा भी छाया हुआ था। कोहरे के कारण कार चालक सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं पाया, जिसके चलते हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के सभी एयरबैग खुल गए, लेकिन चार की जान नहीं बच सकी।

 हादसे की खबर मिलते ही राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लाशों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में रखा गया है। ​​​​​​पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार, जिसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -