HomeNationalगैस सिलेंडर का धमाका होने से 4 की मौत, उड़ी गोदाम की...

गैस सिलेंडर का धमाका होने से 4 की मौत, उड़ी गोदाम की छत और दीवारें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिलवासा: केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में भीषण हादसा हो गया। दरअसल, डेमानी रोड स्थित गोदाम में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस गोदाम में सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद पूरे इलाके में धुआं और धूल का गुबार छा गया। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर दहशत में भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचाव कार्य शुरू किया। चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दीवारें उड़ गईं। धमाके की गूंज 30 मीटर के दायरे में सुनी गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। वहीं सड़क पर उड़कर गिरे मलबे और तेज आवाज के कारण पास के स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद मशीनरी और संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि 10-15 मिनट तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया। धमाके के कारण हमारे घर पर खड़ी गाड़ी का शीशा टूट गया।

दादरा नगर हवेली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट का कारण सिलेंडर में गैस का रिसाव या उसकी अनुचित हैंडलिंग हो सकता है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और सुपरवाइजर से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सिलेंडर की सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -