गाड़ी में फंसे चालक, गुस्साए लोगों ने कंटेनर को लगाई आग
सरगुजाः छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बोलेरो और कंटेनर के भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने कंटेनर पर हमला करते हुए आग लगी दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार चालक महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के अधीन आते नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास कंटेनर से बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बोलेरो पलट गई और बुरी तरह डैमेज हो गई। मरने वालों में रेवापुर-सखौली निवासी एक महिला, बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।
हादसे के बाद लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा लिया है। बोलेरो क्रमांक CG 15 ED 7078 में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
