Hotel 3G मे चला रहा था अंतर्राज्यीय स्तर पर जुआ
खन्ना: दोराहा के जीटी रोड पर स्थित Hotel 3G मे चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने गाठ दिवस छापेमारी कर लुधियाना और जालंधर के जुआरियों और कारोबारियों सहित 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले मे होटल मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

जालंधर के जुआरियो की पहचान हरमिंदरपाल सिंह उर्फ़ साबी निवासी जीएन-83 न्यू गोपाल नगर जालंधर, सुच्चा सिंह निवासी कालिया फार्म फेस-2 जालंधर, संदीप कुमार निवासी मिठ्ठा बाजार जालंधर, अरुण शर्मा गगन निवासी बस्ती शेख जालंधर, दीपक कुमार लाल निवासी गोपाल नगर जालंधर, दविंदर कुमार निवासी रेलवे रोड आदमपुर के तौर पर हुई है। पुलिस को जाँच के दौरान पता चल है कि इनमे से कुछ जुआरियो पर पहले भी गैंबलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित फर्स्ट एड पोस्ट दोराहा के पास मौजूद थे। इस दौरान सूचना मिली कि जीटी रोड स्थित एक होटल के बैंक्वेट हाल में अंतर्राज्यीय स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई मे 32 जुआरी पकड़े गए। जिनके कब्जे से 11 लाख 95 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने होटल मालिक वरिंदरजीत सिंह उर्फ़ मीता को भी नामजद किया है।
बताया जा रहा है कि होटल मे करोडो का जुआ खेला जा रहा था, लेकिन पुलिस को रेड के दौरान लाखो का कॅश और चिप्स ही हाथ लगे।
लुधियाना के जुआरियों की पहचान वरिंदर वेदी सन्नी निवासी शिवपुरी (लुधियाना), सुरजीत सिंह पम्मा निवासी पुरानी चुंगी मोहल्ला बाबा थान सिंह लुधियाना, हरमीत सिंह निवासी पवित्र नगर हैवोवाल कलां, सतीश कुमार एसके निवासी गणपति बिहार नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर जमालपुर, सुनील कुमार बिट्टू निवासी गोशाला रोड लुधियाना, हरसिमरन सिंह रौकी निवासी जोशी नगर लुधियाना, हरकीरत सिंह सोनू निवासी सुभाष बजाज लुधियाना
साहिल भाटिया निवासी जोशी नगर हैबोवाल कलां, विवेक कुमार उर्फ मन्नू झंग निवासी न्यू माडल टाउन कोचर मार्केट लुधियाना, साहिल आहूज मन्नू निवासी जवाहर नगर कैंप लुधियाना, जग्गा सिंह निवासी चुपकी (डेहलों), चांद कुमार नवासी सलेम टाबरी न्यू जनकपुरी लुधियाना, हैनरी कुमार निवासी शिमलापुरी, परमजीत कुमार पम्मा निवासी हरगोबिंद नगर लुधियाना, अमित कुमार निवासी गोबिंद नगर लुधियाना, अश्वनी कुमार आशु निवासी शहीद भगत सिंह नगर परक्खोवाल रोड लुधियाना, सुनील कुमार काका निवासी सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल. हरी राम निवासी ताजपुर रोड लुधियाना, सिद्धार्थ, सूजल मेहरा निवासी चीमा कालोनी समराला चौक लुधियाना, गुरप्रीत सिंह निवासी सरपंच कालोनी जमालपुर, बलदेव कृष्ण बिंदी निवासी मोहल्ला फतेहगंज लुधियाना के और अन्य है।
दोराहा थाना में दर्ज एफआइआर में 26 आरोपियों के ऊपर गैंबलिंग एक्ट और 7 आरोपियों पर गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों पर धोखाधड़ी का भी आरोप है कि ये लोग पैसे दोगुना तिगुना करने का लालच देकर जुआ खेलने के लिए लोगो को उकसाते थे।