HomeHimachalकेसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में डांस प्रतियोगिता का 31वां ऑडिशन संपन्न

केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में डांस प्रतियोगिता का 31वां ऑडिशन संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नन्हें-मुन्नों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने बटोरी वाहवाही

ऊना/सुशील पंडित: विद्यार्थी समाज सेवा सभा संस्था द्वारा आयोजित डांस के सुपरस्टार सीजन-5 का 31वां ऑडीशन केसी पब्लिक स्कूल, पंडोगा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 105 से अधिक बच्चों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की ऊर्जा और प्रतिभा से सजी इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल भी प्रभावित हुआ।

ऑडीशन में आए 105 प्रतिभागियों में से 10 प्रतिभाशाली बच्चों को क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित किया गया। शेष बच्चों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें आगामी अवसरों में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसीसी ग्रीन बिल्डिंग सेंटर के ओनर रमेश पाठक, केडी पाठक, कमला पाठक और परवीन पाठक उपस्थित रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला देवी, म्यूजिक डांस टीचर पूनम, अध्यापिकाएं सपना और अनुराज, तथा निर्णायक मंडल के सदस्य अरुणा, वीना धीमान, संजना चौधरी, ज्योति स्याल, शिवानी ठाकुर, पंकज कतना, दीप्ती स्याल और रोहित स्याल ने भी इस कार्यक्रम को विशेष बनाया।

प्रधानाचार्या निर्मला देवी ने कहा कि विद्यार्थी समाज सेवा सभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है। इससे उन बच्चों को मंच मिलता है जो प्रतिभाशाली होते हुए भी संसाधनों के अभाव में अपनी कला को प्रदर्शित नहीं कर पाते। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चयनित बच्चों को बधाई दी और आगामी राउंड में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित प्रतिभागी:

1. निमृत (1046)2. निहारिका (1047)3. रिद्धिमा (1066)4. Arshiya (G) (1075)

5. सोनिया (1080)6. आश्वी (G) (1076)7. संप्रीती (1077)8. रिया ठाकुर (1079)9. आरुषि (1078)

10. कृति (1081)

अब तक ‘डांस के सुपरस्टार’ प्रतियोगिता के कुल 30 ऑडीशन आयोजित हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 350 बच्चे क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित हो चुके हैं। अगला ऑडीशन 21 मई को सुबह 10 बजे ज्ञान दीप मॉडल स्कूल, जाडला क्योडी में आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -