Punjab Govt AD
Home30 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 4 की...

30 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 4 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंई: महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार सुबह मेलघाट की घुमावदार सड़क पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस भयानक हादसे का शिकार बन गई। इस दुर्घटना में कम से कम चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है और 30 से ज्यादा घायल हो गए। बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे के करीब अमरावती जिले के परतवाडा धारणी मार्ग पर सेमाडोह के पास यह भीषण हादसा हुआ। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए सेमाडो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक निजी बस 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि घुमावदार सड़क पर नियंत्रण खोने के चलते बस पुल से नीचे खाई में गिर गई। घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

एनडीआरएफ (NDRF) की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है। इससे पहले शुक्रवार को जालना में ट्रक और बस की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गेवराई से अंबाड़ जा रही बस और मौसंबी से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे।

बता दें कि इससे पहले अमरावती के पास मेलघाट इलाके में हादसे हो चुके हैं। इसी साल मार्च महीने में अमरावती से मेलघाट होते हुए मध्य प्रदेश जा रही यात्रियों से भरी हादसे का शिकार हो गई थी। परतवाडा सेमाडोह घटांग मार्ग पर घुमावदार सड़क पर ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -