Punjab Govt AD
HomeHaryanaस्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार

स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पलवलः हरियाणा के पलवल में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है, जहां स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा चलती स्कूली वैन की अचानक खिड़की खुलने से नीचे गिरा था। इसके बाद बच्चे का इलाज कराने की जगह ड्राइवर खून से लथपथ हालत में उसे मां की गोद में छोड़कर फरार हो गया। सहदेव का नंगला गांव की रहने वाली रेखा ने बताया कि मरने वाला उनका 3 साल का बेटा शिवांश था।

उसका डीके बचपन स्कूल, हसनपुर में एडमिशन कराया था। जहां वह प्ले ग्रुप में पढ़ता था। वह स्कूल की इको वैन में आता-जाता था। बताया जा रहा है कि मां पीछे से चिल्लाती रही कि उसे अस्पताल ले चलो लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त अस्पताल ले जाता तो शायद जान बच जाती। वहीं ड्राइवर ने बच्चे पर ही चलती वैन की खिड़की खोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मां ने आगे बताया कि शिवांश की स्कूल से छुट्‌टी हुई। वह ईको वैन से घर लौट रहा था। रास्ते में वह चलती वैन की खिड़की से नीचे गिर गया। दोपहर में अचानक उनके गेट को तेजी से खटखटाया गया। वह बाहर निकली तो शिवांश खून से लथपथ था। बच्चा बेहोश की हालत में भी था। वैन ड्राइवर हरि सिंह ने उन्हें बच्चा पकड़ाया और वहां से फरार हो गया।

रेखा ने बताया कि बेटे को इस हालत में देखकर वह बुरी तरह से घबरा गई। उसने शोर मचाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की ताकि उसे तुरंत अस्पताल ले जा सके लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद परिजन उसे पलवल नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त उसे अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -