Punjab Govt AD
HomeNationalBoiler फटने से 3 मजदूरों की मौत, उड़े चीथड़े

Boiler फटने से 3 मजदूरों की मौत, उड़े चीथड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः बॉयलर में ब्लास्ट होने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भोजपुर क्षेत्र के देहात इलाके की है। खेतों के बीच पेपर मिल की फैक्ट्री चल रही थी। जहां बलास्ट हुआ है। शुक्रवार सुबह 6 बजे 4 मजदूर बॉयलर के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

मजदूर उछलकर 50 फीट दूर जा गिरे। तीन मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। किसी का सिर तो किसी का हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि आग नहीं लगी थी। प्रेशर से बॉयलर का एक वाल निकल गया, जिसके चलते विस्फोट हो गया। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों मजदूरों की पहचान योगेंद्र, अनुज और अवधेश के रूप में हुई है। फैक्ट्री मालिक का नाम अवनीश हैं। वह मोदीनगर में रहते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -