जालंधर, ENS: पंजाब में घनी धुंध ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं घनी धुंध के चलते आज सुबह 2 जगहों पर सड़क हादसे की घटनाएं सामने आई है। एक जालंधर कुंज के पास पीआरटीसी बस, ट्रक और कार में टक्कर हुई, वहीं दूसरी जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर हो गई। इस घटना में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बस में कुछ छात्र भी सवार थे।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस सबके बीच बस में सवार बच्चे सहमे हुए है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी स्कूल की बस रोजाना की तरह सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। इसी दौरान जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण बस को एक के बाद एक 3 गाड़ियों ने टक्कर मार दी। इस बीच कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उक्त बस में 4-5 बच्चे सवार थे। इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि से बचाव हुआ है।