कोटाः शहर में बीती रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने का मामला सामने आया है। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। तलवंडी में इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर। SDRF की टीम देर रात तक मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया।
3 मंजिला बिल्डिंग गि/री, Student समेत 2 की मौ/त, कई घा/यल#Encounternews #BuildingCollapse #ThreeStoreyBuilding #ManyInjured #RescueOperation #EmergencyResponse #BreakingNews pic.twitter.com/ZVTypYkoBw
— Encounter India (@Encounter_India) February 8, 2026
जानकारी मुताबिक, कोटा के तलवंडी में 3 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। वहीं हादसे में कोचिंग स्टूडेंट आर्यन (20) निवासी पश्चिम बंगाल व एक अन्य के रूप में हुई है। घायलों में सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड शामिल हैं। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो ब्लास्ट जैसी आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। लोगों के मुताबिक, इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। शायद इसी वजह से बिल्डिंग गिर गई।
जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के अनुसार तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे। वहीं रेस्क्यू आप्रेशन जारी है।
