Punjab Govt AD
HomeHimachalUna3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सैन जुआन:  हैती की राजधानी के पास एक गिरोह ने घात लगाकर रविवार को तीन पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक ‘ती मकाक” नामक गिरोह ने देश की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के थॉमसिन इलाके में तीन पुलिस कर्मियों की घात लगाकर हत्या कर दी। ‘नेशनल यूनियन ऑफ हैतियन पुलिस ऑफिसर्स’ के मुताबिक, हमले में बचे एक अधिकारी ने इन हत्याओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

अधिकारियों के अनुसार देश में पुलिस विभाग संसाधनों और कोष की कमी से जूझ रहा है और इस साल तकरीबन दो दर्जन पुलिस कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पुलिस कर्मियों की हत्याओं की निंदा की है और संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा और स्थिरता का माहौल बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। क्षेत्र पर अधिकार को लेकर गिरोह की लड़ाई में अबतक कम से कम 21 पुलिस कर्मियों की हत्या की जा चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -