मोगाः निहंग बाने में आए कुछ व्यक्तियों द्वारा एक होटल मालिक और पुलिस के साथ हाथापाई करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मामला अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले में 3 निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी रवींद्र सिंह ने बताया कि मोगा-लुधियाना रोड पर बने एक निजी होटल में होटल मालिक का कुछ निहंग सिंहों से झगड़ा हो गया था जिसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले को शांत करवाने की कोशिश, लेकिन निहंग सिंहों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की जिसके बाद पुलिस ने 3 निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया।
डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में होटल मालिक ने बताया है कि कुछ निहंग सिंह की ओर से उनसे जबरन पैसों की वसूली की जा रही थी जिसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी जिसके बाद विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 3 निहंग सिंहो को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।