नई दिल्ली : बम ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में घटी है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, एक घर में अवैध तरीके से देसी बम बनाया जा रहा था। इसी दौरान बम में विस्फोट हो गया और यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार पूरा मकान धराशायी हो चुका है और इसमें दबकर 3 लोगों की मौत हुई है।