Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalनेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा 25वाँ रक्तदान शिविर बददी में आयोजित

नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा 25वाँ रक्तदान शिविर बददी में आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
महाराण प्रताप नगर सभागार में जुटाया 155 यूनिट रक्त 
स्वर्गीय अनुज की स्मृति में ये शिविर थैलासीमिया से पीड़ित बच्चों को किया समर्पित  
मानवता की सेवा ही हमारे जीवन का अंतिम लक्ष्य: पवन बरुर 
 
बददी/सचिन बैंसल:हिमाचल की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था नेहा मानव सेवा सोसाइटी ने जिला सोलन के बददी के महाराणा प्रताप नगर में 25 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। चंडीगढ़ पीजीआई की टीम ने यहाँ आकर रक्त एकत्रित किया और यहाँ पर 155 रक्त यूनिट इक्कठे हुए। नेहा मानव सेवा सोसाइटी के कार्यक्रम में थैलासिमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राजेंद्र कालरा 94 बार रक्तदान कर चुके हैं और 304 ब्लड डोनेशन कैंप थैलासीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगा चुके हैं। उनके साथ उनकी धर्म पत्नी अनु कालरा और उनकी संस्था के वाइस प्रेसिडेंट एपी सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज भारद्वाज ने की और सभी ने दीप जलाकर शिविर का आगज किया। रक्तदान शिविर में रणदीप बत्ता जो कि 164 बार भारत के 23 राज्यों में रक्तदान कर चुके हैं बतौर विशेष रक्तवीर के तौर पर शामिल हुए। सुबह से है रकत देने के लिए बीबीएन से युवा लोग जुटना शुरू हो गए थे। अजय बंसल ने कार्यक्रम में ब 47वीं बार रक्तदान भी किया और बददी निवासी सुमित शर्मा ने 67 बार रक्त देकर इतिहास रचा। जिला बिलासपुर के घुमारवीं की इस संस्था के संस्थापक पवन बरुरु ने बताया की 21 साल की उम्र में उनकी बेटी का सड़क हादसे में निशान हो गया था और तब से लेकर वो मानवता को बचाने को लेकर साल में 2 या 3 बार कैंप लगते हैं और आर्थिक राजधानी बददी में उनका ये दूसरा कैंप था जिसमे उनको स्थानीय जनता और हिमालय जनकल्याण समिति का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा की मानवता को बचाना ही उनका अंतिम लक्ष्य है। मच संचालन अनुरक्षक भुनाल ने किया। मुख्य अतिथियों ने आये हुए सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कैंप में आने वाले हर रक्तवीर के लिए बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नरवेंद्र, अनिल बरुर, रीता बरूर, अश्वनी महाजन, कुलदीप शर्मा, विद्या सागर धीमान, प्यार सिंह पूर्व प्रधान, कृष्ण लाल सोनी, मनु सोहेल, अनु ठाकुर, हंस राज भरद्वाज, शांति गौतम, कविता गौतम, डॉ श्रीकान्त शर्मा, रोड सेफ्टी प्रधान सुरिंदर शर्मा, बलबीर सिंह, गिरधारी लाल , प्रेस क्लब अध्य्क्ष सचिन बेंसल, संगठन सचिव ऋषि ठाकुर, लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटिआल, सुषमा ठाकुर, डिंपल परमार, अरविन्द भारद्वाज, सत्य प्रकाश आदि बहुत से गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके साथ ही आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने में हर सहयोगी और रक्तदानियों का नेहा मानव सोसाइटी ने सहयोग के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -