Punjab Govt AD
HomeHaryanaकुट्टू का आटा खाने से 10 परिवारों के 25 लोगों की बिगड़ी...

कुट्टू का आटा खाने से 10 परिवारों के 25 लोगों की बिगड़ी तबीयत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में कुट्टू का आटा खाने से 10 परिवारों के 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बीमार हुए सभी लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 25 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोगों ने एक ही दुकान से आटा खरीदा था। कॉलोनी के निवासी पुलकित, माया, प्रीति, जॉनी, कपिल और मोहित सहित कई लोगों ने व्रत खोलने के लिए अपने घर के पास स्थित हरीश नाम के दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था।

मामले की जानकारी मिलने पर लोगों से पूछताछ करने के लिए पुलिस भी अस्पताल पहुंची। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर गई। लोगों ने यह आटा अपने आसपास की दुकान से खरीदा था। लोगों ने बताया कि खाना खाने के बाद वह सो गए। रात को उनको चक्कर और उल्टी होने लगी। जिसके बाद स्वजन ने अस्पताल में उनको इलाज के लिए भर्ती कराया। इस बीच कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुई सारन गांव निवासी सुषमा और उनकी बेटी रिया इलाज के लिए साई अस्पताल आए। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की समस्या होने लगी जिसके बाद वे इलाज कराने अस्पताल गए।

तान्या नर्सिंग होम के डॉ. सेवाराम रतन ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे से ही अस्पताल में मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। 25 लोग उल्टी, दस्त और बुखार के लक्षण लेकर आए थे। सभी मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ मरीजों की हालत में सुधार है, जबकि जिनकी स्थिति ज्यादा गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के अनुसार भी, सभी मरीजों ने एक ही दुकान से आटा खरीदने की बात मानी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -