संगरूरः कनाडा से एक और बुरी खबर सामने आई है। जहां पंजाब की लड़की की विदेश में मौत हो गई है। बरनाला जिले के हमीदी गांव की 22 वर्षीय युवती की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत कौर निवासी गांव हमीदी के रूप में हुई है। जोकि 18 दिन पहले टोरंटो गई थी। बच्ची की मौत से घर और गांव में शोक की लहर है। मनप्रीत के पिता केवल सिंह ने बताया कि उन्हें रात तीन बजे डॉक्टर का फोन आया था।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बेटी के साथ रह रही महिला ने बताया कि कल उसे दस्त हुई थी। जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पिता के मुताबिक, उनके दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर बाद वहां उनकी सांसें थम गईं और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि बेटी मनप्रीत कौर का शव भारत लाने में वह उनकी मदद करें।

18 दिन पहले कनाडा गई 22 वर्षीय पंजाबी युवती की मौत
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -