बठिंडाः जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां गांव जलाल की 21 वर्षीय विवाहित लड़की की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक लड़की जसमीन कौर के रूप में हुई है। मृतक जसमीन के परिजनों ने बताया कि वह पिछले साल उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थी, जहां उसकी अब सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जसमीन कौर गोंदारा पुत्री सुखमंदर सिंह काला निवासी जलाल की शादी पिछले साल 5 अगस्त को सतविंदर सिंह निवासी वांदर (फरीदकोट) के साथ हुई थी। जिसके बाद जसमीन 25 अगस्त को उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चली गईं। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जसमीन कौर कल शाम कनाडा स्थित अपने घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर के कारण मौत हो गई।